कुम्हार प्रजापत समाज के बिना आज भी कोई मांगलिक कार्य संपन्न नहीं हो सकता -मुख्यमंत्री शर्मा

समाज

मुख्यमंत्री ने की प्रजापत समाज से मुलाकात, अनेक विषयों पर हुई चर्चा

प्रादेशिक डेस्क // शुक्रवार को प्रजापत समाज राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री आवास पर सह भोज व बैठक के लिए आमंत्रित किया गया। जिसमें समाज की समस्याओं और वर्तमान में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सह भोज आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ,श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय , नागौर से भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, बीजेपी राजस्थान प्रवक्ता मदन प्रजापत, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, नवरत्न राजोरिया पूर्व विधायक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहै।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुम्हार समाज को दी जाने वाली राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रजापत कुम्हार समाज मानव सभ्यता का विकास करने वाला समाज है और उन्होंने कहा सबसे पहला इंजीनियर एक कुम्हार ही है। आज भी कोई भी मांगलिक कार्य कुम्हार के बिना संपन्न नहीं हो सकता।