



बीकानेर // कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक व कांग्रेस सेवादल के नरसिंह दास व्यास ने कश्मीर के पहलगांव में आतंकी बर्बरता पूर्वक हमले की कड़े शब्दों में निंदा की हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कठोर निर्णय लेवे इस बर्बरतापूर्ण कारवाई में जिन आतंकियों व उन को समर्थन व शरण देने वाले संगठन हे उनको नेस्तनाबूद कर कठोर कारवाही करे।
पारिक ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के स्थापित बंकर जो पीओके में बने हुए है उनको तत्काल ध्वस्त करने की कार्यवाही करे ताकि कश्मीर में आतंक वादियों के रास्ते बंद हो सके । देश के प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश व तमाम राजनीतिक दल खड़े हैं। अब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाबी कार्रवाई होनी जरूरी है।




