



मेड़ता के गिरिजा सदन में पुष्करणा समाज की महिलाएं कर रही है धींगा गवर का पूजन
मेड़तासिटी // मेड़ता शहर के जोशियों की खिड़की स्थित गिरिजा सदन में इन दिनों गणगौर माता के गीत गूंज रहे हैं। यहां पर पुष्करणा समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पूरे मनोयोग के साथ धींगा गवर का पूजन कर रही है।
गिरिजा सदन में मुख्य यजमान मुकेश जोशी संजू जोशी के नेतृत्व में धीगा गवर माता कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। आज नौवे दिन में गीत गुंजन का कार्यक्रम हुआ। गवर माता के समीप समाज की सभी महिलाएं गणगौर पूजन के साथ-साथ गवर माता के गीत राजस्थानी परंपरा के लोकगीत पेश कर रही है।
गवर माता समिति की सीमा जोशी ने बताया कि आगामी दिनों में जो पुष्करणा समाज की महिलाएं 50 साल से गवर माता का पूजन कर रही है उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें साथ साथ दूसरे समाज से महिलाओ व जो मेड़ता से बाहर से आकर पूजन समारोह में शामिल होने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान समारोह आगामी 15 अप्रैल को महिला संगीत के दिन होगा।
समिति की मुख्य यजमान संजू जोशी ने बताया कि पुष्करणा समाज की महिलाओं के साथ-साथ दूसरे समाज की महिलाएं भी इस पूजन में भाग ले रही है दशकों से जो परंपरा चली आ रही है। इसका निर्वहन करना एवं आने वाली नई महिलाओं को प्रेरणा देना ताकि धींगा गवर माता का 16 दिवसीय कार्यक्रम निरंतर ऐसे ही चलता रहे। ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।
गीत गुंजन में ये रहीं मौजूद
आज के पूजन में राधा जोशी, लक्ष्मी पुरोहित, तारा जोशी, रतन कौर व्यास, सीमा बोहरा, विनीता बोहरा, पूजा बोहरा, सविता जोशी, संजू जोशी, सीमा जोशी, रेणुका थानवी, वीणा हर्ष, स्नेह लता जोशी, मंजू व्यास, विमल व्यास, अर्पण व्यास, मोनिका रितु दवे, आशा पुरोहित, शालिनी पुरोहित, शालू पुरोहित, रेखा आचार्य आदि मौजूद थी।



