गोगेलाव में श्री गोसाईं महाराज बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन

शिक्षा

नागौर // सेवा भारती समिति, नागौर द्वारा गांव गोगेलाव ग्राम के मेघवाल बस्ती में श्री गोसाईं महाराज बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि (विभाग कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक) भवानी सिंह और तोलाराम उपस्थित थे।
बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन भारत माता और सरस्वती माता के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने बाल संस्कार केंद्र की उपयोगिता पर चर्चा की और बच्चों से बातचीत की। केंद्र प्रतिदिन सायं 5 बजे से संचालित होगा।
इस अवसर पर सेवा भारती के जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख अखिलेश, पूर्णकालिक कार्यकर्ता मनोहर लाल, प्रकल्प प्रमुख मनीषा बहन, पंकज और नायक बस्ती के समाज बंधु उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात केंद्र में प्रार्थना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई ।