



नागौर // जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट द्वारा आज प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर नागौर को जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या असंतुलन के कारण भारत राष्ट्र के समक्ष उत्पन्न अनेक चुनौतियों के समाधान के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर शीघ्र लागू करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष भोजराज सारस्वत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज प्रजापत, राजेंद्र कुमार जिला महासचिव, मिसा राम प्रजापत, महिला शक्ति में रवीना वासवानी, जानकी भार्गव, जसोदा प्रजापत आदि उपस्थित रही।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज प्रजापत ने बताया की जनसंख्या विस्फोट एवं असंतुलन के कारण पल प्रतिपल गृह युद्ध की आशंका बढ़ रही है। अतः राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए यह कानून देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने बताया की विश्व के मात्र दो पॉइंट चार प्रतिशत भूभाग पर विश्व की कुल जनसंख्या लगभग 820 करोड़ जनसंख्या के 17.8 प्रतिशत अर्थात 146 करोड़ से अधिक आबादी का भार वहन कर रहे भारत में जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न संसाधन, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण संकट हो गया है। जिससे विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात निश्चित रूप से बनाना निश्चित करना होगा। अतः जनसंख्या समाधान कानून लाना होगा। मिंसाराम प्रजापत ने बताया कि विकास की योजनाएं जनसंख्या को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रही है l




