जयपुर रोड की कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल करने की मांग

प्रशासन

भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की कलेक्टर से मुलाकात

बीकानेर // भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन छाजेड ने आज बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात कर परिसीमन को लेकर चर्चा की तथा अनेक सुझाव भी दिए।

भाजपा के जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आगामी होने वाले परिसीमन में जयपुर रोड की विभिन्न कॉलोनियों उदासर क्षेत्र, स्वर्ण जयंती योजना, अशोक नगर एव जयपुर विजेता विहार, ऑफिसर्स कॉलोनी, सौक़त उस्मानी के साथ जयपुर रोड की कॉलोनियों को नगर निगम में सम्मिलित करने का आग्रह किया जिससे उन कॉलोनियों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहै। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीकानेर शहर की सड़कों की निर्माण कार्य में गति लाने पर भी जोर दिया। इसके बाद जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर से मुलाक़ात कर बीकानेर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की बात रखी। आज की मुलाकात में महामंत्री मोहन सुराणा, सह प्रवक्ता कुणाल कोचर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा साथ रहे।