जिलास्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आगाज

आसपास

बीकानेर // नोखा के सनराइज क्रिकेट ग्राउंड पर जसवंत हैपी नर्सरी स्कूल के तत्वावधान में जिला स्तरीय 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आज उदघाटन मुख्य अतिथि बिहारी लाल बिश्नोई पूर्व विधायक और कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद ने किया। इस अवसर पर पंचायत प्रसार अधिकारी प्रभाकर दीक्षित, सरपंच प्रतिनिधि ऋषिराज सिंह शेखावत, आर पी एस रामकुमार तथा बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।

संयोजक और विद्यालय निदेशक रामेश्वर पिंडेल ने बताया कि सभी बाहर से आई खिलाड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई हे और रोजाना भोजन नहीं निशुल्क सरपंच प्रतिनिधि की तरफ से दिया जाएगा।
इस अवसर पर बिहारी लाल ने अपने उद्बोधन में खेल को खेल की भावना के साथ खेलने पर जोर दिया तो अनिल बोड़ा ने पिछले वर्ष की तरह पुनः खेलकूद स्कूली में राज्य भर में सर्वाधिक पदक एक बार फिर पाने हेतु पूरे मनोयोग से सभी खिलाफियों को मैदान में प्रदर्शन की प्रेरणा दी।
निदेशक रामेश्वर पिंडेल ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्मृति चिन्ह और साफे से सम्मान किया और मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वल किया विद्यालय की नन्हीं बालिकाओं ने मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया।