जिला प्रशासन और आमजन ने उत्साहपूर्वक गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रशासन

नागौर // जिला मुख्यालय पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी अधिकारियों व आमजन ने उत्सव पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रभारी सचिव (अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार) प्रवीण गुप्ता और किसान आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री सी आर चौधरी ने महर्षि पतंजलि के दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, नगर परिषद् सभापति मीतू बोथरा ने महर्षि पतंजलि के दिव्य चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सीधे प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। इसके बाद पतंजलि योग समिति नागौर के जिला प्रभारी महेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में और आकाशवाणी नागौर के सूत्रधार शरद कुमार जोशी के संचालन में प्रोटोकॉल योगाभ्यास किया गया। प्रोटोकॉल योगाभ्यास का प्रारंभ प्रार्थना के साथ किया गया। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन,वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मरिच्यासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तान पादासन, अर्द्ध हलासन और पवनमुक्तासन के साथ ही कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम आदि अभ्यास सामूहिक रूप से किए गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग अभ्यास का कार्यक्रम डॉ गोपाल शर्मा सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग एवम् उनके सहायक नोडल अधिकारी डॉ नरेन्द्र पंवार द्वारा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

ये रहे दक्ष प्रशिक्षक

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता बाजिया के निर्देशन में लीला कच्छावा जिला प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति, नागौर प्रवीण वैष्णव, लक्ष्मी विश्नोई, किरण विश्नोई, शबनम, जयश्री भाटी, निवेश अरोड़ा, अशोक,भगवानराम, बी के मंजू, अमिता प्रीतम पाराशर, दिनेश माल, प्रज्ञा वैष्णव ने दक्ष प्रशिक्षकों के रूप में सहभागिता की।

संकल्प और शपथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान आयोग राजस्थान के अध्यक्ष सी आर चौधरी द्वारा योगाभ्यास के समापन पर संकल्प दोहराया गया। जिला प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने योग भी मतदान भी शपथ का दोहरान करवाया। इसके पश्चात आयुर्वेद विभाग के अधिकारी गोपाल शर्मा ने योग दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में सभी सम्मिलित हुए व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित

पदम् श्री हिम्मताराम भांभू, अतिरिक जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् रवींद्र कुमार, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नागौर राधेश्याम गोदारा, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नागौर की प्रभारी डॉ सुनीता गोदारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के ड्रग वेयर हाउस प्रभारी डॉ राजेश पाराशर, अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवम् कर्मचारी, भंवरलाल सियाग, मेहबूब खोखर, सरोज प्रजापत, बजरंग लाल शर्मा, किशोर गहलोत आदि।