



बीकानेर // जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के परिसर में शुक्रवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा के नेतृत्व में बृहद पौधारोपण कार्यकम का आयोजन हुआ।
खेल प्रभारी रामेंद्र हर्ष, रामकुमार पुरोहित, जिम्नास्टिक कोच शिवराज सिंह शेखावत, टेनिस कोच मोहम्मद नईम, कैलाश प्रजापत, तीरंदाजी कोच आनंद स्वामी, सुरेन्द्र हर्ष, संस्थापन अधिकारी सत्यवान, रवि माहर सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने योगदान दिया।
इस अवसर पर अनिल बोड़ा ने इन पौधों की सम्पूर्ण सार संभाल पर बल देते हुए रोजाना सम्हाल करना पर जोर दिया। रामेंद्र हर्ष ने अमृता देवी को याद करते पौधों की सम्पूर्ण सुरक्षा पर जोर दिया। रामकुमार पुरोहित ने आगे भी इस अभियान को जारी रखने का कहा।



