

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, बीकानेर भाजपा नेताओं ने जताया शोक
बीकानेर // शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भतीजे के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर बीकानेर के भाजपा नेताओं ने बारां जिले के गांव चरडाना जाकर उन्हें सांत्वना दी तथा शोक जताया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जेल कमेटी के सदस्य तथा समाजसेवी-भामाशाह सीताराम भाम्भू एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बनवारी लाल शर्मा, किसान मोर्चा शहर के जिला मंत्री कमल भाम्भू ,मोहन भाम्भू, भैरो सिंह गेचंड व राजस्थान सरकार में पंचायती राज, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री ओटाराम देवासी ने आज दिलावर से मिलकर उनके भतीजे स्व भंवरलाल दिलावर कि सड़क दुर्घटना में असामयिक देहांत होने पर शोक जताया। ये सभी नेता बारां जिले में स्थित दिलावर के पैतृक गांव चरडाना गए और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान शिक्षा व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अपने लोग ही लंबी यात्रा करके आते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन मरण तो ईश्वर के हाथ है मगर पुराने मित्रों व परिचितों से मिल रहे संदेशों से थोड़ा हौसला मिल रहा है। इस दौरान बीकानेर से गए भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कॉलेज टाइम से बीकानेर से घनिष्ठ रिश्ता रहा है। भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा सहित अनेक उनके पुराने मित्र आज भी सुख दुख में साथ निभाते हैं।




