



विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बरसाएं शोभायात्रा पर फूल
नागौर // नागौर शहर में आज महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से उनके कार्यकर्ताओं ने जैन समाज की इस शोभा यात्रा का पुष्प बरसाकर स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख राधेश्याम टोगसिया ने बताया कि परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत के नेतृत्व में आज शहर में लोहियों का चौक में शोभायात्रा पहुंचने पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला, लघु उद्योग भारती के भोजराज सारस्वत, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष प्रवीण बांठिया, गौ सेवा प्रमुख सुरेश अटल, प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद ओझा, सह मंत्री श्रीकिशन खोजा मातृशक्ति की विभाग संयोजिका बबीता बेनीवाल, जिला संयोंजिका अनुपमा उपाध्याय, सेवा प्रमुख सुखदेव मनिहार, समाज सेवी बालकिशन भाटी, रामनवमी महोत्सव समिति के नागर चंद भार्गव, दिलीप पिती, आनंद रांकावत, युवराज सैनी, चेनाराम कच्छावा सहित विश्व हिंदू परिषद तथा रामनवमी महोत्सव समिति के पदाधिकारी स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।



