



डेहरू माता सेवा समिति व बीकानेर मानस परिवार द्वारा किए जा रहे हैं रामचरित मानस के पाठ्
बीकानेर // डेहरू माता सेवा समिति एवं बीकानेर मानस परिवार द्वारा मानस भवन के संकल्प को पुरा करने के लिए संकल्प मानस नवाह्न पारायण के तहत बुधवार को चौथे दिवस अयोध्या कांड में प्रवेश किया गया। इस दौरान रामचरितमानस के सबसे मार्मिक केवट प्रसंग का वाचन समवेत स्वरों में किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक भंवर पुरोहित एवं संयोजक जेठाराम पुरोहित ने बताया की पाठ का शुभारंभ में पूजन सुनील पुरोहित सपत्निक श्रीमति अनिता पुरोहित ने करवाया। नवाह्न पाठ में केवट प्रसंग को अपनी विशिष्ट शैली में मानस पाठी भंवर पुरोहित ने बड़े भावपूर्ण तरीके से गाया। शुरुआत में वरिष्ठ पाठी राजेंद्र खत्री, महेन्द्र स्वामी, नरेश पुरोहित, राकेश आसोपा, महावीर शर्मा, गणेश पंवार, करणीसिंह बीदावत, सुशील पुरोहित ,लालजी पुरोहित, नमन आदि पाठी द्वारा मानस की चौपाईयों का समवेत स्वर गायन किया।

ये रहे मौजूद
इस मानस पाठ में संरक्षक रामकुमार पुरोहित ,रामरतन पुरोहित, रामेश्वर पुरोहित, मास्टर पवन पुरोहित,
अध्यक्ष एड.पवन पुरोहित, सुशील आदि पाठ में शामिल रहे। इस दौरान रामायणजी की आरती जेठमल पुरोहित, पत्रकार प्रमोद आचार्य, पत्रकार रमेश बिस्सा व पुजारी अनिल पुरोहित आदि ने संपन्न कराई।



