



बीकानेर // स्थानीय तेजाना शिक्षण संस्थान, तेजरासर में आज जिला स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 वर्ष से कम आयु वर्ग बालकों का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा ने किया।
इस अवसर पर अनिल बोड़ा ने राजस्थान के बेहतरीन एथलीटों का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल में सीमित संसाधनों से आगे बढ़ा जा सकता है तथा नियमित अभ्यास कर बिना किसी भेदभाव सिफारिश से आगे बढ़ा जा सकता है। साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशालय खेलकूद विभाग से हेमाराम चौधरी, रामचंद्र पुनिया निदेशक पूनिया पब्लिक स्कूल देराजसर व नापासर थाना प्रभारी लक्षण सुथार थे।कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट से की गई तथा बीकानेर के झंडे का भी आरोहण किया गया शुरुआत में मां सरस्वती की तस्वीर पर माला चढ़ा पूजा की गई। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर लाल जाखड़, समाज सेवी बेगाराम जाखड़,सरकारी विद्यालयों की प्रिंसिपल राजपाल कौर, अलका चाहर, वेदना चौधरी, नाध्यमिक कार्यालय से रामकुमार पुरोहित, मालचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नन्हे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने मौजूद थे। मेजबान विद्यालय के निदेशक शीशराम ओला ने सभी मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि सभी खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जाएगी।



