नरेश पारीक महाराष्ट्र एवं दिल्ली राज्य के प्रवासी समन्वयक मनोनीत

आसपास

जयपुर // लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव मेड़ता के मूल निवासी नरेश पारीक को राजस्थान फाउंडेशन का महाराष्ट्र एवं दिल्ली राजो का प्रवासी समन्वयक नियुक्त किया गया है। देश के विभिन्न राज्यो में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों से सांस्कृतिक जुड़ाव बनाए रखने, राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी प्राप्त करने एवं राजस्थान में उनके द्वारा किये जाने वाले निवेश व सामाजिक सरोकारों के कार्यो को बढ़ावा देने हेतु राजस्थान फाउंडेशन विभिन्न राज्यो में प्रवासी समन्वयक बनाता है।

राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त मनीषा अरोड़ा ने इस आशय का एक पत्र जारी कर नरेश पारीक को दो राज्यो दिल्ली व महाराष्ट्र का राजस्थान फाउंडेशन का प्रवासी समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पारीक से आग्रह किया गया कि कि वह उक्त दोनों राज्यो में समय समय पर प्रवासियों से नियमित संपर्क बनाकर राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियां प्रवासी राजथानियो तक पहुंचाए।

गौरतलब है कि राजस्थान फाउंडेशन राजस्थान में स्थित भारत सरकार के उद्योग विभाग का एक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य भारत और विदेशों में बसे प्रवासी राजस्थानियों के हितों को बढ़ावा देना व पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाना है। राजस्थान फाउंडेशन दिसंबर 2025 में जयपुर में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित करवाने जा रहा है जिसमे नरेश पारीक की भूमिका भी अहम रहने वाली है।