नर्सिंग कॉलेज पहुंचे सीएमएचओ, प्रशिक्षणार्थियों से किया संवाद

स्वास्थ्य

नागौर // मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने गुरूवार को राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज व एएनएम नर्सिंग कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने यहां दोनों नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों में व्यवस्थाओं को देखा और संस्थान से संबंधित समस्याओं को जाना और उनके निराकरण को लेकर प्राचार्य एवं संस्थान प्रभारी को आवष्यक दिशा -निर्देश दिए। एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र एवं बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यहां कक्षा-कक्षों का अवलोकन करते हुए वहां अध्ययनरत नर्सिंग प्रषिक्षणार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थीयों से संवाद कर उनके पाठ्यक्रम एवं अब तक हुए अध्यापन के बारे में भी जानकारी ली और नर्सिंग सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद के दौरान डॉ. सैनी ने नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान में लु-ताप घात के बचाव के संबध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के द्वौरान संस्थान की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और संस्थान पर स्टाफ की कमी को देखते हुए संस्थान पर जल्द स्टाफ लगाने के लिए आश्वत किया। साथ ही उन्होंने एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र के छात्रावास में पानी की समस्या अवगत करवाने पर इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।