नागौर में कर्मचारियों के राज्य बीमा के परिपक्वता दावों का किया भुगतान

राजनीति

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एसआईपीएफ 3.0 पोर्टल से किया 536 कर्मचारियों के बीमा दावों का भुगतान

नागौर // कर्मचारियों के राज्य बीमा परिपक्वता दावों का भुगतान मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर द्वारा राज्य बीमा के पोर्टल पर भुगतान का बटन दबाकर किया गया। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक रमनलाल जयपाल ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर जीनगर ने जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य बीमा के 536 परिपक्वता स्वत्व दावों में कुल 60 करोड़ 51 लाख 43 हजार 789 रुपए की राशि का भुगतान एसआईपीएफ 3.0 पोर्टल से किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त कार्य को सफलता पूर्वक निस्तारण करने में सहायक निदेशक सत्यनारायण माथुर व बीमा अनुभाग के कार्यालय के पर्यवेक्षक हरिराम पंवार, गुरूपवन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, बाबु लाल मौर्य, ओम प्रकाश भाटी, सतीश चन्द व वरिष्ठ सहायक महेन्द्र गोदारा, प्रकाश पाराशर, मंजु देवी, सुशीला, शिव भगवान रणवां, नरेन्द्र सिंह, पवन, कैलाश, गौतम का विशेष योगदान रहा।