नागौर में मकर संक्रांति पर जमकर हुई पतंगबाजी, शहर छतों पर सिमटा

आसपास

पूरे दिन मुख्य बाजार व मुख्य मार्ग रहे वीरान

नागौर // मकर संक्रांति पर्व नागौर जिले में दान पुण्य के साथ मनाया गया। इसके साथ-साथ नागौर शहर में जमकर पतंग बाजी भी हुई। भोर होते ही लोग सपरिवार छतों पर चढ़ गए। इस कारण शहर के मुख्य मार्ग व बाजार दिन भर वीरान नजर आए। शहर में इस बार पतंगबाजी परवान पर रही। पिछले तीन दिनों से शहर में पतंगो व डोर की जमकर बिक्री हुई।

मंगलवार को भोर होते ही लोग छतों पर पतंगे व मांझे जी चरखी लेकर चढ़ गए । कई लोगों ने अस्थाई टेंट भी लगाए थे। छतों पर साउंड सिस्टम भी स्थापित किया गया । पतंगबाजी का दौर दिनभर चला । सूर्य देव की भी आज अच्छी खासी कृपा रही । अच्छी धूप होने के कारण लोगों ने जमकर पतंग बाजी का लुप्त उठाया। इस कारण आसमान पतंग से अटा हुआ नजर आया और समूचा आसमान सतरंगी हो गया। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम गहराने तक लगातार जारी रहा।

महिलाएं व युवतियाँ भी नहीं रही पीछे

पतंगबाजी के माहौल में यूवको ने जमकर आनंद लिया वहीं महिलाएं व युवतियाँ भी पतंग उड़ाने में पीछे नहीं रही। शहर के सभी मोहल्लों की छतों पर महिलाएं व युवतीयां भी पतंगबाजी करते नजर आई। वो काटा वो मारा का शोर दिन भर गूंजता रहा। इस कारण सड़के वीरान रही। मकर संक्रांति के कारण लोगों ने धन्य पुण्य भी किया दान पुण्य का भी दौर चला। सुबह 12:00 तक चला उसके बाद पतंगबाजी एकदम परवान चढ़ गई जो देर शाम तक लगातार जारी रही। शाम श्याम गहराने के बाद कुछ युवकों ने आतिशबाजी भी की।