



बीकानेर // लैब टेक्नीशियन परिवार के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में आज क्रिकेट का फाइनल मैच एसपीएमसी 11 वर्सेस जीएमसी 11 के बीच हुआ। ट्रास विजेता एसपीएमसी 11 हुई जिसमें पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य देव किशन मारू, डॉ राजकुमार व्यास और डॉ सुरेंद्र कुमार जीनगर विभाग अध्यक्ष रसायन विभाग एसपी मेडिकल कॉलेज रहे। इनका स्वागत शिव प्रसाद जोशी मनीष उपाध्याय, जावेद, विनायक परिहार, केडी चारण, गजेंद्र चारण, जितेंद्र गहलोत, श्रवण, पूर्व लैब टेक्नीशियन अध्यक्ष इदरीश अहमद, अजय किराडू, ललित शर्मा, महेंद्र जनागल, सुनील बिश्नोई, मोहम्मद वसीम, अशोक खीचड़, विपिन सोनी आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। साथ ही जगदीश शर्मा, राजेश राठी, रणजीत जोशी जावेद, शिव प्रसाद ने मिलकर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
आज की मैच की अंपायरिंग राकेश मीणा व सलमान भुट्टा ने की। आज की टीम विजेता पीएमसी 11 के कप्तान ललित शर्मा ने जीत के साथ सभी आयोजकों का धन्यवाद दिया। 71 रनों से एसपीएमसी इलेवन और कप्तान बुद्धि प्रकाश ने शांतिपूर्वक व अनुशासनात्मक खेल करवाने के लिए कमेटी को आभार प्रकट किया।
कमेटी के सह सयोजक रणजीत जोशी व कोषाध्यक्ष जावेद अख्तर ने सभी प्रतिभा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का तहे दिल से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार व्यास ने बताया कि प्राईज वितरण का कार्यक्रम शीघ्र ही करेंगे।




