जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

आसपास

बीकानेर // आज जिला स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के साथ ही इस सत्र के सभी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने बताया कि कुल चार चरणों में यह खेलकूद प्रतियोगिता माध्यमिक स्तर की आयोजित की गई। आज लड़कियों की 17-19 वर्ष की प्रतियोगिता का समापन सादुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान पर हुआ। महिला मंडल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन विजेताओं तथा निर्णायकों के इनाम तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि अनिल बोड़ा तथा अजयपाल सिंह शेखावत प्रिंसिपल सादुल स्पोर्ट्स स्कूल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल के निदेशक और क्रीड़ा भारती अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने की। दूसरी तरफ तेजरासर में तथा रोड़ा, नोखा में लड़कों के वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह भाटी ने किया।