हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने जुलूस निकालकर सोपे ज्ञापन

प्रशासन

बार एसोसिएशन ने 194 वां ज्ञापन राज्यपाल व मुख्य न्यायाधिपति को भेजा

बीकानेर // बार एसोसिएशन बीकानेर, द्वारा बीकानेर संभाग मुख्यालय पर राजस्थान उच्च न्यायालय की बैंच को स्थापित करने हेतु 17 अगस्त.2009 की आम सभा में लिये गये निर्णय के अनुसार आज 17 फरवरी को प्रोटेस्ट डे मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओ के द्वारा न्यायालय में पैरवी स्थगित रखी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन बीकानेर द्वारा जुलूस निकाला तथा हाईकोर्ट बैंच की मांग पर जमकर नारेबाजी की। बाद में वकीलों ने जिला कलक्टर के जरिये राज्यपाल व जिला एंव सत्र न्यायाधीश के मार्फ़त मुख्य न्यायाधिपति को 194वॉ ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ये रहे मौजूद

इसअवसर पर बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, उपाध्यक्ष लेखराम धतरवाल, ध्रर्मेद्र वर्मा सचिव हेमन्त सिंह चौहान, सुरेन्द्र पाल शर्मा, रघुवीरसिहं , दामोदर शर्मा, सोमदत पुरोहित, मनीराम बिश्नोई, मुखराम कुकणा, चतुर्भज सारस्वत, पवन स्वामी, गणेश टाक, सुखदेव व्यास, विजय दीक्षित, प्रदीप शर्मा, संजय गौतम, ताराचन्द उपाध्याय ,प्रशान्त तंवर, सकिना बानो सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।