अंतर्राष्ट्रीय माहवारी पर जिला स्तरीय कार्यशाला में उर्मिला भाकर ने दी विस्तार से जानकारी

प्रशासन

नागौर // अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर पंचायत समिति सभागार नागौर मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंर्तगत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग नागौर द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही केक कटवाकर बेटी जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया।

सुपरवाईजर ब्लॉक नागौर (अतिरिक्त कार्यभार प्रोटेक्शन ऑफिसर ) श्रीमती उर्मिला भाकर द्वारा जिलास्तरीय कार्यशाला की रुपरेखा की जानकारी दी गई। उर्मिला भाकर ने आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा आयोजन का उद्देश्य प्रतिपादित किया।

सीडीपीओ मुंडवा श्रीमती मिंटू चौधरी द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं को एनीमिया के बारे मे जानकारी दी गयी। एनीमिया के निवारण हेतु घरेलू चीज़ो के उपयोग के बारे मे बताया गया। पीपीटी के माध्यम से महिलाओ व बालिकाओं को स्वास्थ्य मार्गदर्शन देकर तथा साथ ही माहवारी स्वच्छता की आवश्यकता के बारे में जानकारी प्रदान की।

मिर्धा कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सरोज फागोड़िया के द्वारा एनीमिया से बचने हेतु उचित खानपान तथा पोषण के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। डॉक्टर दीपिका व्यास द्वारा माहवारी चक्र के बारे में जानकारी दी गयी। तथा सामान्य व असामान्य माहवारी के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला के अंत में श्रीमती उर्मिला भाकर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ ग्रहण तथा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में मुख्य अतिथि सीडीआपो ब्लॉक मुंडवा श्रीमती मिंटू चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सरोज फागोड़िया, डॉक्टर दीपिका व्यास तथा महिला अधिकारिता विभाग से वरिष्ठ सहायक नरेंद्र कुमार, सहायक लेखाधिकारी श्रीमती निशा कड़वासरा तथा समस्त सुपरवाइजर नागौर, साथिन तथा महिलाये व बालिकाएं आदि मौजूद रहे।