



नागौर // भारत विकास परिषद, नागौर शाखा द्वारा यात्रियों की सेवा एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर नागौर रेलवे स्टेशन पर “जल मंदिर” की स्थापना की गई। इस सेवा का उद्घाटन आज जोधपुर मंडल के महाप्रबंधक अमिताभ द्वारा शीतल जल ग्रहण कर सादगी और सम्मान के साथ किया गया।
इस अवसर पर अमिताभ ने भारत विकास परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा,
“गर्मी में यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ जल उपलब्ध कराना एक महान सेवा है। यह न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल है, बल्कि भारतीय संस्कृति की अतिथि सत्कार परंपरा का प्रतीक भी है।”
जल मंदिर के माध्यम से हर दिन सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा निःशुल्क तथा सर्वसुलभ होगी, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को लाभ मिलेगा। भारत विकास परिषद के द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की जनसेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई
इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के प्रांतीय समन्वयक नृत्यगोपाल मित्तल ने महाप्रबंधक अमिताभ से वार्ता करते हुए कुछ ट्रेनों के नागौर में ठहराव,कुछ नई ट्रेनों के संचालन, वाहन पार्किंग सुविधा,प्लेटफार्म क्रमांक दो पर टीन शेड विस्तार,मॉडल रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की गति बढ़ाने पर सुझाव दिए।
ये भी रहे उपस्थित
भारत विकास परिषद् नागौर शाखा के अध्यक्ष रामानुज मालाणी, सचिव सुभाष ललवाणी, संरक्षक आनंद अग्रवाल, शाखा संयोजक संस्कार चरण प्रकाश डागा,शाखा संयोजक सेवा रवि प्रकाश सोनी, रामकिशोर सारड़ा, कोषाध्यक्ष विकास सोनी, बजरंग लाल शर्मा, कैलाश सारडा, सत्यनारायण वैष्णव,योग प्रशिक्षिका साक्षी सोनी आदि उपस्थित थे।



