



नगर परिषद करेगा शहर का सौन्दर्यकरण
नागौर // नगर परिषद की ओर से शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत शहर में 2 नए प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे. साथ ही शहर की प्रमुख सड़क के डिवाइडर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा ने बताया कि नगर परिषद् नागौर की ओर से डॉ. हेडगेवार द्वार और स्वामी विवेकानन्द द्वार का निर्माण कराया जाएगा। नकाश गेट से रेलवे स्टेशन डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास 27 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे नकाश गेट, MDH पार्क के सामने बनेगा। वही बख्तासागर में भी पार्क में द्वार बनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की ओर से किया जाएगा। इस समारोह में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पूर्व विधायक नागौर मोहन राम चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भाजपा जिला प्रभारी पुखराज पहाड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया के आतिथ्य में इन कार्यों का शिलान्यास होगा।



