नागौर – शोभायात्रा के लिए बाजारों में किया जनसंपर्क, व्यापरियों को दिया निमंत्रण

राजनीति

नागौर // नागौर शहर में रामनवमी पर 6 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर आज रामनवमी महोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य बाजार में संपर्क कर व्यापारियों को निमंत्रण दिया।
समिति के प्रचार प्रमुख गौरव भाटी ने बताया कि महंत लक्ष्मीनारायण दास महाराज के सानिध्य में रामनवमी महोत्सव समिति के हरिराम धारनिया, नागर चंद्र भार्गव, हरदेवराम गारु, घनश्याम प्रजापत, दिलीप पिती, कमल अग्रवाल, इच्छाराम कंसारा, बिरदीचंद सांखला, चेनाराम कच्छावा, नथूराम सांखला, उमेद सिंह राजपुरोहित, अशोक नायक, विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला, मेघराज राव, रामनिवास झाड़वाल, जंवरीलाल भट्ट, सुखदेव मनिहार, गणेश त्रिवेदी, बालमुकुंद ओझा, गणेश बुगासरा, बजरंग दल के पिंटू राव, धीरज कोठारी, प्रीतम भट्ट, अशोक कच्छावा, बंटी सैनी आदि उपस्थित रहे।
तिगरी बाजार, बरतन बाजार, सदर बाजार, तहसील चौक, गांधी चौक, पुरानी धान मंडी, पंसारी बाजार, मोहन मार्केट, लाड़िया बाजार, रानी बाजार तथा मच्छियों का चौक तक व्यापारी वर्ग से संपर्क किया तथा रामनवमी की शोभायात्रा में आने का निमंत्रण दिया।