निम्बा निम्बड़ी के शिव मंदिर में सहस्त्र जलधारा से किया अभिषेक

राजनीति

जोधपुर // सावन के तीसरे सोमवार को निम्बा निम्बडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सहस्त्र धारा द्वारा जलाभिषेक किया गया तथा 1008 जनेऊ और फ़ूलों का शृंगार किया गया। शिव मंदिर में सावन माह में नियमित अभिषेक और शृंगार होता है जिसमें आक के फ़ूलों से, कमल, गुलाब, मोगरा, अपराजिता, हरशृंगार एवं सूरजमुखी के फ़ूलों से तथा फूल मखाने, धतूरे, बेलपत्र, सूखे मेवें से सजाया जाता है।

समाजसेविका मंजू सोनी माहेश्वरी ने बताया कि मंदिर में सुबह 5 बजे से ही वैदिक मंत्रों और ओम नमः शिवाय के उच्चारण से अभिषेक शुरू हो जाता है इस प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर जो कि पहाड़ों में स्थित है। सावन में झरने बहते है एवम सुरम्य प्राकृतिक वातावरण होने से काफी संख्या में भक्तगण आते हैं। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर में पूरा शिव परिवार विराजमान है साथ ही सालिगराम जी की भी पूजा होती है।। सावन माह में मंदिर को रोजाना शिवम सोनी सजाते है। साथ ही जेठमल राठी, गोपाल राठी, महेंद्र, महेश जाज़डा़ भी अभिषेक करते है।