

लांयस् क्लब, जिला अंधता निवारण समित व कौशल्या देवी ख्यात्याणी की स्मृति में हुआ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
नागौर // लांयस क्लब की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 429 मरीजों की मशीनों से जांच कर 68 मरीजों का ऑपरेशन से चयन किया गया और तदोपरांत उन्हें बिना टांका लगाए लैंस प्रत्यारोपित किए गए। लांयस क्लब के नागौर के सचिव मुनेंद्र सुराणा ने बताया कि ये शिविर लायंस क्लब नागौर, जिला अन्धता निवारण समिति नागौर एवं स्व श्रीमति कौशल्या देवी ख्यात्याणी की स्मृति में उनके पुत्र मोतीराम के द्वारा दिनांक 27 मार्च तीन दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया था। सुराणा ने बताया कि लायंस क्लब नागौर हर माह शिविर का आयोजन करता है।
क्लब के अध्यक्ष लायन सुरेश पारीक व चिकित्सा समिति के अध्यक्ष लायन मनोज कचोलिया ने बताया कि डॉ. धर्मेंद्र डूडी व डॉ. देवेन्द्र शर्मा व उनकी टीम द्वारा राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, नागौर में 429 मरीजों की ओटो रिपलेक्टर मशीन द्वारा आंखों की जांच कर 68 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया था। शुक्रवार को बिना टांके लगाए सभी चयनित 68 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपित किये गये। क्लब के सचिव लायन मुनेंद्र सुराणा व कोषाध्यक्ष लायन जुगल किशोर ख्याताणी ने बताया कि ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजो के रहने, भोजन, दवाई व काले चश्मे की व्यवस्था निशुल्क है।
इस शिविर में अध्यक्ष सुरेश पारीक, प्रमिल नाहटा, लायन नरेंद्र सांखला, लायन बालकिशन, लायन राजेश रावल तथा राजकीय चिकित्सालय के डॉ धर्मेंद्र डूडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा डॉ सिद्धी डॉ जोया भवानी शंकर शर्मा खुशालीराम उमेश खत्री रवि अपूर्वा एवं सचिन ने अपनी सेवाएं दी।



