



अधिवक्ता परिषद की बीकानेर इकाई ने मनाया भारतीय नववर्ष, वकीलों में दिखा उत्साह
बीकानेर // बीकानेर का न्यायालय परिसर विक्रम संवत 2082 के नव वर्ष आगमन में आज डूबा नजर आया। मौका था अधिवक्ता परिषद की ओर से समस्त अधिवक्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने का। इस दौरान अधिवक्ता परिषद की बीकानेर इकाई के महामंत्री एडवोकेट राधेश्याम सेवग के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने हर अधिवक्ता के ललाट पर कुमकुम से तिलक किया। उन्हें नव वर्ष के उपलक्ष में नीम व मिश्री का प्रसाद दिया और फिर नए विक्रम संवत की शुभकामनाएं भी दी। हर वर्ष की भांति नव वर्ष की शुभकामनाओं का ये दौर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक चलता रहा। अधिवक्ता परिषद की टीम ने बीती रात ही न्यायालय परिसर में जगह जगह रंगोलियां बनाई थी जो आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान न्यायालय परिसर में कई जगह पर नव वर्ष की शुभकामना लिखे बैनर व पोस्टर भी नजर आए।
इस अवसर पर अधिवक्ता परिषदर के प्रांतीय उपाध्यक्ष दामोदर शर्मा, चतुर्भुज सारस्वत, मदन सिरोलिया, हरीश भट्ड भगवान सिंह राजपुरोहित ,अभिमन्यु सिंह शेखावत, योगेंद्र सिंह राठौड़, प्रियंका सनाढय, केदार सारस्वत आदि अधिवक्ताओं ने सहयोग किया। इन अधिवक्ताओं ने न्यायालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस अधिकारियों के तिलक लगाकर नीम व मिश्री का प्रसाद दिया। इस मौके पर सभी वकीलों ने अधिवक्ता परिषद की इस मुहिम का समर्थन करते हुए उन्हें भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।



