पवन गहलोत मिस्टर फ्रेशर व आयशा शर्मा बनी मिस फ्रेशर

शिक्षा

राजकीय लॉ कॉलेज में गेट टू गेदर आयोजित

बीकानेर // राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक गेट टू गेदर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नव-प्रवेशित विधि प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर भारतीय परंपरा के अनुसार स्वागत और सम्मान किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवान राम विश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ रितु चौधरी, डॉ. मल्लिका परवीन और श्रीमती रेखा आचार्य द्वारा King के रूप में कृष्ण कुमार गोदारा और Queen के रूप में कनिका अरोड़ा को चुना गया। इसी प्रकार Mr. fresher पवन गहलोत और Miss. fresher आयशा शर्मा को घोषित किया गया। मंच संचालन कृष्ण गोदारा,यश किराडू और लता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की वरिष्ठ सह आचार्य डॉक्टर कुमुद जैन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक व अशैक्षणिक समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।