



8 व 9 दिसंबर को भरे जाएंगे नामांकन
बीकानेर // बार एसोसिएशन बीकानेर के वार्षिक चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। इसको लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि 8 व 9 दिसंबर को नामांकन भरे जाएंगे। कोई भी दावेदार इन दो दिवस में अपना नामांकन नई कोर्ट बिल्डिंग के भूतल में स्थित पुस्तकालय में जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और फिर अंतिम रूप से जो उम्मीदवार मैदान में रहेंगे उनकी सूची जारी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि मतदान 12 दिसंबर को पुरानी कोर्ट बिल्डिंग स्थित पुराने बार रूम में आयोजित होंगे। शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा उसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और फिर देर शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
ये है चुनाव संचालन समिति में
बार एसोसिएशन बीकानेर के 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास होंगे। इस चुनाव संचालन समिति में एडवोकेट सोमदत्त पुरोहित, चंद्र प्रकाश कुकरेती, विजय कुमार श्रृंगी, मदन गोपाल व्यास, विजयपाल सिंह शेखावत, उमाशंकर शर्मा, कुलदीप सिंह, रोहित खन्ना, उमाशंकर बिस्सा, विनोद कुमार पुरोहित, राकेश कुमार रंगा, राजकुमारी पुरोहित, वीरेंद्र आचार्य, मुजफ्फर अली आदि को शामिल किया गया है।



