



विश्व हिंदू परिषद नागौर प्रखंड की बैठक संपन्न
नागौर // विश्व हिंदू परिषद नागौर प्रखंड की बैठक केशवदासजी की बगीची में महंत जानकी दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के अध्यक्ष बालमुकुंद ओझा ने की।
परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय रहकर काम करने का आह्वान किया तथा आगामी मई जून के महीने में होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी के साथ ही प्रखंड की समिति को सक्रिय रहकर संगठन का कार्य करने हेतु आवाह्न किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग करने से कार्यकर्ताओं में कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है तथा प्रत्येक कार्य को निर्भीक और प्रामाणिकता के साथ कर सकता है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बजरंग दल दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद एवं मातृ शक्ति के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में लगने वाले प्रशिक्षण वर्गों में जाना आवश्यक है।
तिवाड़ी को एवं राव को दी नई जिम्मेदारी
इस अवसर पर पुनीता तिवाड़ी को शहरी प्रखंड में मातृशक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई तथा पिंटू राव को प्रखंड में प्रचार प्रमुख का दायित्व देकर कार्य को बढ़ाने का आह्वान किया गया।
यह रहे मौजूद
बैठक में जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत प्रांत के सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला जिला सह मंत्री रामनिवास जाड़वाल प्रखंड सत्संग प्रमुख जंवरीलाल भट्ट प्रखंड मंत्री श्याम माथुर दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका माया सांखला मातृशक्ति की जिला संयोजिका अनुपमा उपाध्याय गोसेवा प्रमुख सुरेश अटल विशेष संपर्क प्रमुख प्रताप सिंह राजपुरोहित बजरंग दल के धीरज कोठारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला मंत्री मेघराज राव ने कार्यक्रम का संचालन किया।



