




गंगाशहर के सेठ भैरूदान करनानी स्कूल में हुआ आयोजन

बीकानेर // गंगा शहर के सेठ भैरूदान करनानी बालिका विद्यालय मे सौंदर्य व स्वास्थ्य पर एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ वत्सला गुप्ता ने प्राकृतिक चिकित्सा व योग द्वारा सौन्दर्यीकरण आंतरिक रूप से तथा बाहरी रूप से कैसे किया जाए इस विषय पर उद्बोधन दिया।
डॉ वत्सला ने कहा कि प्रकृति के पाँच तत्व जल, वायु, पृथ्वी, सूर्य और आकाश शारीरिक सौंदर्यता को बढ़ाते है। इसलिए हमें प्रकृति के समीप रहना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में लिखा गया है कि जैसा कहेंगे और वैसा होगा हमारा मन तो हमें खान-पान को संतुलित रखना होगा। हमें स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए। आज के जमाने में बच्चे जंक फूड खा रहे हैं वह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। यह कई रिसर्च में साबित भी हो चुका है।
डॉ वत्सला गुप्ता ने योग पर बोलते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में शारीरिक स्वस्थता के साथ साथ मानसिक और आत्मितक स्वस्थता भी प्रदान करता है। इसलिए यदि लंबे समय तक स्वस्थ रहना है तो योग को अपनाना होगा क्योंकि योग से तन और मन दोनों सुंदर बनते हैं।
कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाध्यापिका शारदा ने किया। कार्यक्रम में कौशल मित्र के रूप में
श्रीमती संतोष बारिया भी मौजूद थीं।
अंत मे शाला की प्रधानचर्या डॉ जयश्री चौरसिया ने आभार ज्ञापित किया।



