बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स ने जयपुर में परचम फहराया

आसपास

बीकानेर // जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित 4th मिस्टर समर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स ने परचम फहराया जिसमे अपने अपने वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा ओवर ऑल चैम्पियन बीकानेर के पियूष सोढ़ी, बेस्ट पोजर बीकानेर के सूरज और इंप्रूव्ड बॉडी बिल्डर का खिताब भी बीकानेर के मोहम्मद उमर ने जीता और चैंपियनसिप बीकानेर के नाम की।

आयोजन में जिला बॉडी बिल्डिंग संगम बीकानेर के सचिव एड. कपिल नारायण पुरोहित भी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। उनका भी सम्मान आयोजन समिति द्वारा किया गया। जिस पर बीकानेर बॉडी बिल्डिंग संगम के पदाधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त की जिसमें संगम के अध्यक्ष दुर्गाशंकर व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजू नारायण, कोषाध्यक्ष हरजोत सिंह गिल, उपाध्यक्ष उमेश पुरोहित, संयुक्त सचिव रामचंद्र ओझा,एड. त्रिलोक नारायण पुरोहित, रमाशंकर कल्ला, तनुज हर्ष, सुनील व्यास, विकास भदानी, आशीष ओझा, इमरान रहमानी, आदि ने प्रश्नता व्यक्त की।