बीकानेर नगर स्थापना दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन

आसपास

राष्ट्रीय स्तर के कवि गुदगुदाएंगे शहर वासियों को, अशोक ओहरी को दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

बीकानेर // बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह के तीन दिवसीय आयोजन के पोस्टर का शुभ विमोचन आज सम्मानित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर की जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृषिणी (आईएएस), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल जी (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवारी एवं जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि नम्रता वृष्णी ने कहा कि किसी भी शहर के जन्मदिन को मनाना अपने आप में गौरवशाली क्षण होता है। यह शहर के लोगों को आपस में जोड़ने का भी एक बड़ा माध्यम है।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ प्रतिभाओं को और शहर के विकास में योगदान देने वालों को बेहतर मंच देने का भी माध्यम है।

रिद्धि सिद्धि भवन में होगा कवि सम्मेलन

रविन्द्र हर्ष ने बताया कि उत्सव का आगाज 27 अप्रैल को स्थानीय रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन होगा जिसमें देश-विदेश में अपनी कविताओं का पाठ कर चुके हास्य कवि संपत सरल और देश के युवा कवियों के प्रतिनिधि कवि मनु वैशाली,अमन अक्षर और कुशल कौशलेंद्र अपनी कविताओं से शहर वासियों को आनंदित करेंगे। कवि सम्मेलन में प्रवेश कार्ड के माध्यम से एंट्री होगी।

सम्मान समारोह 28 को

कार्यक्रम के सहसंयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि 28 अप्रैल को उन महानुभावों और भामाशाह का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने आधुनिक बीकानेर के निर्माण में विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर राजस्थान में क्रिकेट के विकास और आईपीएल मैचों के फाउंडर सदस्य रहे अशोक ओहरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, बीकानेर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले चुनिंदा प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

29 अप्रैल को सजेंगे बीकानेर के ऐतिहासिक स्थल

सह संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि नगर स्थापना दिवस के दिन 29 अप्रैल को बीकानेर के प्रमुख स्मारकों, हवेलियों और ऐतिहासिक स्थलों को रंगों से सजाया जाएगा, ताकि शहर की सांस्कृतिक और स्थापत्य धरोहर को संपूर्ण देश के सामने उजागर किया जा सके।