



विधायक जेठानंद व्यास व पुजारी बाबा रहे मौजूद
बीकानेर // बीकानेर में प्रचंड गर्मी में ठंडे व शुद्ध जल की स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए स्व: रामलाल छंगाणी के पुत्र श्याम लाल छंगाणी व उनकी धर्मपत्नी कातां देवी छंगाणी, पुत्री व यज्ञिक सम्राट पं भागीरथ जी ओझा ने आज रघुनाथसर कुआं स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में ठंडे जल के लिए वाटर कूलर भेंट किया। केशव छंगाणी ने बताया कि वाटर कूलर भारतीय आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में स्थापित करवा कर स्कूल प्रिंसिपल घनश्याम दास व्यास को सुपुद किया। पहले मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर फिर वाटर कूलर का विधिवत पूजन पं जुगल किशोर जी ओझा उर्फ (पुजारी बाबा) व नगर विधायक जेठानंद व्यास के कर कमलो द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर विधायक जेठानंद व्यास ने विद्या मंदिर को इस सत्र में 10 लख रुपए व अगले सत्र में भी 10 लख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) द्वारा की गई। इस विद्या मंदिर में वाटर कूलर लगाने की प्रेरणा जुगल किशोर पुरोहित व केशव छंगाणी ने दी।



