मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर नागौर में जमकर हुई पतंगों की बिक्री

आसपास

गांधी चौक के बाद नया दरवाजा एरिया बना पतंग बिक्री का हब

नागौर // शहर का नया दरवाजा पतंग मार्केट का नया हब बन गया है। पिछले कुछ सालों से नया दरवाजा एरिया में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली पतंगबाजी के लिए दर्जनों अस्थाई दुकाने खुलने लगी है जबकि इससे पूर्व गांधी चौक व तहसील चौक में ही पतंग की बिक्री हुआ करती थी। मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व समूचे नागौर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर नागौर शहर में जमकर पतंग बाजी होगी। मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर सोमवार को दिनभर पतंगों की जमकर बिक्री हुई। शहर के नया दरवाजा इलाका में रांकावत वैरायटी स्टोर पर सुबह से लेकर दे रात समाचार लिखे जाने तक पतंगबाजो की भीड़ नजर आई। यहां लोगों ने तरह-तरह के कलरफुल चरखी वह विभिन्न साइज की पतंगे खरीदी। शाम गहराने के बाद तो यहां पर भीड़ उमड़ पड़ी।

अब मकर संक्रांति को होगी पतंगबाजी

यदि मौसम अच्छा रहा तो मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को शहर में भोर होने से लेकर शाम गहराने तक जमकर पतंगबाजी होगी। लोग सपरिवार अपने मकान की छत्तों पर पतंग उड़ाएंगे। काफी लोगों ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। कुछ लोगों ने छत पर साउंड सिस्टम भी स्थापित की है। कुछ लोगों ने अपने मकान के छत पर टेंट भी बधवाए हैं। अब लोग भोर होते ही पतंगबाजी शुरू कर देंगे। इस दौरान पूरा शहर छत्तों पर सिमट जाएगा और शहर की गलियां व मुख्य मार्ग वीरान नजर आएंगे।