महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र नागौर के धीरज संखलेचा पुनः अध्यक्ष बने

समाज

नागौर // महावीर इंटरनेशनल युवा केंद्र नागौर के चुनाव अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 5 ओर पर्यवेक्षक वीर अनिल कुमार बांठिया के निर्देशन में निर्विरोध हुए, जिसमे धीरज संखलेचा सर्वसम्मत्ति से पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

अनिल बांठिया ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर रवि सारडा, सचिव आकाश बांठिया, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन और सह सचिव गजेन्द्र सुराणा को चुना गया। कार्यकारिणी में आनंद पुरोहित, तरुण सोनी, मयूर सुराणा, पीयूष ललवानी, पवन सारस्वत, भरत अटल, नवनीत अटल, रघुवीर बंसल, अंकुश अग्रवाल, अशोक मूंधड़ा को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार रितेश अग्रवाल, विष्णुकांत भट्टड़, आदित्य डागा और विकास पित्ती को नए सदस्य के रूप में संगठन से जोड़ा गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को पूर्व अध्यक्ष आनंद पुरोहित और अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल बांठिया ने माला पहना कर अभिनंदन किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरज संखलेचा ने आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युवा केन्द्र महावीर इंटरनेशनल केंद्र के साथ मिलकर संस्था के कार्यो ओर उद्देश्यों को मूर्त रूप देगा। आकाश बांठिया ने पूर्व वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता संगठन में नए सदस्य जोड़े जाएँगे और समाज सेवा के कार्यक्रमों को गति दी जाएगी।