



राज्यपाल के अलावा वासुदेव देवनानी भी सोमावार को बीकानेर आएंगे
बीकानेर // राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अब मंगलवार के बजाय सोमवार की रात को ही बीकानेर आ जाएंगे। उनका संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। वे सोमवार रात 8:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 9:10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मोहता भवन पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल रात्रि 9:40 बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार प्रातः 11:05 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थित संत मीराबाई ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां से प्रातः 11:30 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 3 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सोमवार को आएंगे बीकानेर
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 14 अप्रैल को सायं 6 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर सायं सवा सात बजे बीकानेर पहुंचेंगे। देवनानी जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मेहता भवन आएंगे तथा रात्रि 11:10 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



