राणा सांगा के खिलाफ बयानबाजी पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल का जताया विरोध

राजनीति

राजपूत करणी सेना ने दिया ज्ञापन

नागौर // श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आज समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राज्यसभा के अंदर महाराणा सांगा के बारे में दिए गए बयान के विरोध में आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर राजपूत समाज की ओर से विरोध प्रकट किया।

नारायण सिंह भाटी ने कहा कि रामजीलाल के इस बयान से संपूर्ण राजपूत समाज और देशभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है इसलिए उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त की जाए। करणी सेना के जिला अध्यक्ष कालू सिंह राठौड़ ने कहा की महाराणा सांगा का जीवन त्याग बलिदान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित था उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से देश और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया उनके प्रति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी समाज सहन नहीं करेगा।

करणी सेना के जिला प्रभारी भंवर सिंह राठौड़ सहित समाज के अनेक लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए तथा उनके खिलाफ देश के वीर महापुरुषों का अपमान करने के लिए विधिक कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस प्रकार की भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणी किसी भी महापुरुष के खिलाफ नहीं करें और इसके लिए कड़े कानून बनाए जाए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष सहित सेना के उपाध्यक्ष महावीर सिंह रुण जबरसिंह, छैलसिंह चौहान, कालूसिंह खेतास महेंद्र सिंह, गंगासिंह खेरवाड़, सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचा।