लक्ष्मीनाथ मंदिर में जारी है रामलीला उमड रहे हैं श्रद्धालु

धर्म-कर्म

राम भरत मिलाप व सीता हरण का हुआ मंचन

बीकानेर // नवरात्रि पावन पर्व पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर रामलीला मैदान में निरंतर संगीतमय भव्य रामलीला का आयोजन जारी है। आज पांचवीं रात्रि का दृश्य राम भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया।

संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया कि लीला का शुभारंभ भगवान गणेश जी की आरती से आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी गौ भक्त देवकिशन चांडक, समाजसेवी श्रीभगवान अग्रवाल, मुकेश आलडिया थे। आज की लीला में सीता हरण का दृश्य दिखाया गया। इसअवसर पर सूर्पनखा द्वारा जंगल में जाकर राजकुमारों को देखना फिर रूप बदलकर सुंदरी सूर्पनखा बनकर आना का मंचन किया गया। इस दौरान सीता मैया के हरण का दृश्य भी बहुत ही अच्छे ढंग से मंचित किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के जय घोष से गूंज उठा।

संस्थान के उपाध्यक्ष मक्खन जोशी ने बताया की लीला में किरदार की भूमिका में गणेश ललित, रावण कैलाश भादाणी, राम गिरीराज जोशी, ललन लक्ष्मण, जितेश पुरोहित सीता प्रशान्त आचार्य नकटी सूर्पनखा रवि जोशी सुन्दरी सूर्पनखा, गिरीराज जोशी मृग गोपाल व्यास मेघनाथ मदन गोपाल आचार्य, अक्षय कुमार सभासद योगेश हर्ष, गोविन्द सोनी भरत मारु लक्ष्मण सोनी,तरुण जेठाराम गोदारा प्रकाश मारु द्रोण गौड़ शिवराज जोशी धनेश्वर पुरोहित भैरु भादाणी केशव आदि ने अपनी अपनी भूमिका शानदार प्रस्तुति देकर निभाई।