लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात

आसपास

प्रादेशिक डेस्क // नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन उर्वरेक मंत्री जेपी नड्डा से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्री को फार्मा और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़ी अनेक समस्याओं से अवगत करवाया तथा उनके निराकरण हेतु विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तुत मांगों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सभी बिन्दुओं पर नोट बना कर प्रस्तुत करने और त्वरित निदान हेतु एक संयुक्त बैठक बुलाने के आदेश भी दिए। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मंत्री नड्डा को इस हेतु आभार ज्ञापित किया।

प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, अखिल भारतीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता , राजेश गुप्ता हिमाचल प्रदेश , रवलीन सिंह खुराना नागपुर, अमित चावला इंदौर, रवि पोद्दार बुरहानपुर सहित महेश हरकुट भीलवाड़ा सम्मिलित रहे।