



बीकानेर // 538 वें बीकानेर स्थापना दिवस पर नगर थरपणा उछब समिति के द्वारा आयोजित होने वाले आयोजनों के पोस्टर का विमोचन आदरणीय विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास द्वारा धरणीधर मैदान में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

विमोचन के दौरान नगर थरपणा उछब समिति के संयोजक जोगेंद्र शर्मा, सह संयोजक श्रीमती आशा आचार्य, अनिल आचार्य, मोतीलाल हर्ष, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, उप महापौर अशोक आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य टनू काका, किशोर आचार्य, अनिरुद्ध आचार्य, संजय शर्मा, नवनीत पारीक, दिनेश चौहान, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, नरेंद्र आचार्य, राजा व्यास, शिवजी पार्षद, दुर्गाशंकर आचार्य, आदि उपस्थित रहे।
ये होंगे कार्क्रम
सह संयोजक आशा आचार्य ने बताया कि 26 अप्रैल की शाम 7 बजे बड़ा गणेश जी मन्दिर के पास सांस्कृतिक संध्या होगी। इसी प्रकार 27 अप्रैल को बारह गुवाड़ चोक में शाम से लेकर देर रात तक कवि सम्मेलन होगा। अंत मे 18 अप्रैल की शाम 5 बजे से धरणीधर मैदान में चंदा उत्सव होगा। रात को शहर में कई चौराहों ओर दीपदान भो होगा।



