

नागौर // शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार,9 मार्च को नागौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिलावर रविवार प्रातः 9 बजे सड़क मार्ग से नागौर पहुंचेंगे। उसके पश्चात दिलावर प्रातः 10 बजे बड़ली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12:15 बजे से सायं 7 बजे तक सेठ किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



