समाजवादी नेता नटवर व्यास की जयंती पर रखी काव्य गोष्ठी, जरूरतमंदों को राशन किट भी बांटके

राजनीति

नटवर व्यास उघाड़ा वेलफेयर सोसायटी की ओर से हुई श्रद्धाजंलि सभा

बीकानेर // बीकानेर के जाने-माने समाजवादी जननेता स्व. नटवर लाल व्यास उघाड़ा की 77वीं जयंती के अवसर पर चांडक भवन के पास स्थित वाचनालय में नटवरलाल व्यास उघाड़ा वेलफेयर सोसायटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इस आयोजन में व्यास के तेल चित्र पर पुष्पांजलि के पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्यपाठ में बीकानेर के हिंदी, मारवाड़ी और उर्दू जुबान के सुप्रसिद्ध साहित्यकार जिसमें डॉ.कृष्ण आचार्य, राजाराम स्वर्णकार, विप्लव व्यास, इरशाद अजीज, जुगल किशोर पुरोहित , बाबूलाल छंगाणी, योगेश राजस्थानी, सुनील गज्जानी, जगदीश आचार्य, अक्षिता जोशी व संजय आचार्य “वरुण” आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विशन मतवाला, प्रेरणा प्रतिष्ठान के प्रेम नारायण व्यास व नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इम्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीमाली ने की। अध्यक्ष मंडल ने स्व. नटवर व्यास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन में किए त्याग, संघर्ष और आंदोलनों को याद कर उसके आदर्शो को अपनाने की बात कहीं।

सोसायटी के संयोजक अविनाश व्यास “श्रीधर” ने बताया की नटवर व्यास ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनहित में समर्पित कर दिया। उनके जीवन की प्रेरणा से सोसायटी के सदस्यों एवं पुष्पलता व्यास ने जरूरतमंद परिवार की महिलाओं को राशन किट तथा बेजुबा पशु पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी को देखते हुवे मिट्टी के परिंडे व सीमेंट की कुंडिया जैसे जल पात्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कॉ. मूलचंद खत्री, अशोक मिस्त्री, नीरज ठाकुर, गोपाल व्यास कुंठित, गौ मित्र धन के महेंद्र जोशी, देवनाथ, मोहित सांखी, रवि शर्मा, अभिषेक व्यास, राम शर्मा, गजानंद छंगाणी, आयुष बोड़ा, देवाशीष आचार्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार संजय आचार्य “वरुण” ने किया।