



बीकानेर // सावन का पवित्र माह आज सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही शिवालयों में पिछले एक माह से चली आ रही पूजा अर्चना,अभिषेक के दौर भी आज सम्पन्न हुए। सावन के अंतिम दिन अनेक शिवालयों में भोलेनाथ का अलग अलग पदार्थों से अभिषेक किया गया।

शहर के नत्थूसर गेट के बाहर स्थित गोकुल सर्किल पर पं मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में ब्रह्मा कालेश्वर महादेव का पंचामृत से अभिषेक किया गया। पं बसंत व संदीप किराडू के आचार्यत्व में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन व्यास मामा, शंकर, लक्ष्मण, प्रहलाद, राधा कृष्ण, पेन्टर महावीर, शुभकरण, गणेश, आनंद, रघु, नरेश आचार्य, बाल बटुक नमन, हरन्दु, मणिरूद्र सहित अनेक भक्तों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव का अभिषेक कर देश में सुख शांति व समृद्वि की कामना की।



