



नागौर // नागौर जिले में सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुदानित संस्था नूतन प्रभात मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित विद्यालय के विशेषयोग्यजन बच्चों को विभिन्न उपकरण वितरित किये गये।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर वी सी कक्ष में किया गया। इस अवसर पर खिमसर विधायक रेवतराम डांगा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीमलान, उप निदेशक भोजराज सारस्वत तथा उप निदेशक जगदीश चौहान उपस्थित रहे। इन अधिकारियों द्वारा डिजिटल हियरिंग एड सहित अन्य सहायक उपकरण बच्चों को प्रदान किये गये।इस अवसर पर निजी नूतन प्रभात मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित विद्यालय के अध्यक्ष मुरली मनोहर एवं धनराज चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।



