स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि व बीकानेर स्केट एशोसिएसन को स्केट किट उपलब्ध करवाया

समाज

महाराजा डॉ करणीसिंहजी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने हेतु प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व प्रिंसेस मधुलिका कुमारी की अनूठी पहल

बीकानेर // राजमाता बाधेलीजी सुदर्शना कुमारी ट्रस्ट की ट्रस्टी / अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व प्रिंसेस मधुलिका कुमारी ने बीकानेर स्केट ऐशोसिएसन के आवेदन पर विचार करते हुए महाराजा डॉ करणीसिंहजी की जन्मशाताब्दि वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने हेतू स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की है तथा बीकानेर स्केट एशोसिएसन को स्केट किट उपलब्ध करवाया है। इस पर बीकानेर स्केट एशोसिएसन के सचिव योगेन्द्र खत्री ने ट्रस्ट द्वारा स्केट खिलाड़ियों व एशोसिएसन को उक्त सहयोग के लिए राजमाता बाधेलीजी सुदर्शना कुमारी ट्रस्ट के समस्त ट्रस्टीगण, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व प्रिसेस मधुलिका कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उम्मीद करते हैं कि स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह जी द्वारा स्थापित ट्रस्टों के माध्यम से बीकानेर की आम जनता इसी प्रकार लाभाविन्त होती रहेगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2024-25 स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह जी का जन्मशताब्दी वर्ष के रुप में मनाया जा रहा हैं। स्व. महाराजा डॉ करणीसिंह की स्मृति को चीरस्थाई बनाने के लिए उनके द्वारा स्थापित विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से पूरे वर्ष के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाराजा डॉ करणीसिंहजी जी के खेलकुद के प्रति लगाव व जुड़ाव की वजह से वे सदैव खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहते थे। इसी कम में उनके द्वारा स्थापित ट्रस्टों के माध्यम से भी बीकानेर के होनहार व प्रतिभावान खिलाड़ियों को समय समय पर प्रोत्साहन स्वरुप सहयोग राशी व खेल उपकरण प्रदान किए जाते रहे हैं।

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बीकानेर में स्केटिंग खेल का प्रचलन महाराजा गंगासिंहजी के समय से रहा हैं तथा बीकानेर में प्रथम स्केंटिंग रिंग का निमार्ण भी बीकानेर राजपरिवार की देन हैं। महराजा डॉ करणीसिंह स्वयं अन्तराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थे तथा शुटिंग के अलावा वे किकेट, टेनिस, गोल्फ व स्केटिंग में भी महित रुची रखते थे।