



उपजिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा किया अवलोकन
बीकानेर // स्वाधीनता दिवस को लेकर पीटी व परेड का पूर्वाभ्यास शहर के एमएम ग्राउंड में निरंतर चल रहा है। सोमवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोडा ने इस पूर्व अभ्यास का अवलोकन किया। लगभग 480 स्कूली छात्र छात्राएं लयबद्ध तरीके से सभी एक दर्जन से अधिक पीटी अभ्यास क्रियाएं संयुचित लय के साथ कर रही थी। अभ्यास हेतु समस्त प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक भी शत प्रतिशत उपस्थित रहे।
ड्रम पर शिवराज सिंह शेखावत और सुशील स्वामी माईक पर प्रभारी रामकुमार पुरोहित और दिलीप सिंह तथा लाइन पर रोहित बिश्नोई, विक्रम रंगा, गिरिजा शंकर हर्ष सहित सभी शारीरिक शिक्षकों की टीम दायित्व निर्वहन कर रही थी।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश मंत्री रवि आचार्य जो शारिरिक शिक्षक भी हे वह भी पूरे मनोयोग से अभ्यास करवा रहे थे। साथ ही लेडी एल्गिन स्कूल में चल रहे घूमर नृत्य तथा डांडिया का भी बोड़ा ने खेल प्रभारी रामकुमार पुरोहित और रामेंद्र हर्ष के साथ निरीक्षण किया जो भी सही चल रहा था उसमें भी 100 से अधिक छात्राएं भाग ले रही है।



