


प्रादेशिक डेस्क // ओस्तवाल ग्रुप के चेयरमेन उमरासिंह ओस्तवाल को शिक्षा के विकास तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 फरवरी को लोकजन शिक्षा सम्मान मिलेगा। उन्हें लोकजन सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा 25 फरवरी को महाराणा भूपाल जयंती सम्मान समारोह, 2025 के अवसर पर मनीषी पं. जनार्दनराय नागर लोकजन शिक्षा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
उमरावसिंह ओस्तवाल मुम्बई के भायन्दर, मीरा रोड़, नाला सोपारा, पालघर, उदयपुर आदि क्षेत्र के एक ख्यातनाम बिल्डर होने के साथ-साथ मुम्बई और मंगलवाड़ में अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं का सुसंचालन कर शिक्षा के विकास में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। आप देश की अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी के रूप में सामाजिक विकास में योगदान दे रहे हैं। डॉक्टरी, इंजीनियरिंग, सी.ए., सी.एस., आई.ए.एस. आई.पी.एस. हेतु अध्ययरत लगभग दो सौ छात्रों को अपनी ट्रस्ट की ओर से छात्रवृती प्रदान कर युवा पीढी का भविष्य सुधारने का सद्प्रयास कर रहे है।



