जल भराव से आम नागरिक परेशान, गोदाम व दुकानों में पानी भरने से करोङों का नुकसान

प्रशासन

बारिश के बाद जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ

नागौर // शहर में 24 अगस्त को शुरू होकर सुबह से लेकर शाम तक हुई भयंकर बारिश अभी भी अनेक जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के अनेक निचले इलाकों में अभी भी घुटनों से ऊपर तक पानी भरा पड़ा है। शहर के आने के इलाकों में प्रशासनिक टीम में नावों में सफर कर रही है तथा गलियों के हालातो का जायजा लिया जा रहा हैं। अनेक शहर मोहल्ले में आज भी नाव चलती दिखाई दी।

प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा सहित कांग्रेस के अनेक नेता जल भराव क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं मगर हालात सुधारने के नाम नहीं ले रहे हैं। इससे जनता में रोष फेल रहा है।

विभिन्न मौहल्लों के मकानों के साथ साथ अजमेरी गेट के बाहर नित्यानंद जी की बाड़ी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इस स्थिति के कारण से जहां एक और वहां रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है वहीं बङी संख्या में व्यापारी भी परेशान है। इस क्षेत्र में बहुत से व्यापारिक गोदाम और दुकानें भी है। साथ ही अनेक ट्रांसपोर्ट कार्यालय होने से व्यापारिक गतिविधियों का भी प्रमुख केन्द्र भी बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस सम्बन्ध में प्रशासन को अवगत कराया है लेकिन अभी तक पानी निकालने का कोई समाधान नहीं मिला है। इससे वहां रहने वाले परेशानी की स्थिति में है वहीं व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

दो दिन बाद भी शाहर के अनेक इलाको में 6-6, 7-7 फुट तक वर्षा का जल भरा होने से कपङा, खाद्य सामग्री, रेडीमेड, होजरी, जूता, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रोनिक्स सहित वस्तु सामग्री खराब हुई है और अधिक खराब होने के कगार पर है । व्यवसायियों का आर्थिक पक्ष अब दुकान व गोदाम 15, 20 दिन से भी अधिक समय तक बंद रहने की आशंका से प्रभावित है। प्रशासन व जन प्रतिनिधियों से आन नागरिक व व्यापारियों द्वारा की जाने वाली अपेक्षा कितनी जल्दी पूरी होती है इसी पर सारा दारोमदार टिका है।