



नागौर // मुख्यमंत्री के आह्वान पर संपूर्ण राजस्थान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। नागौर में भी जिला प्रशासन ने पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी 05 जून 2025 से इस अभियान को प्रारंभ किया। नया दरवाजा क्षेत्र में बड़लेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित प्रताप सागर सरोवर की स्वच्छता का कार्य नगर परिषद नागौर के नेतृत्व में चल रहा है। प्रतिदिन अलग अलग संगठनों के लोग आकर सेवा कार्य में श्रमदान कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भारत विकास परिषद्,लघु उद्योग भारती, लायंस क्लब अधिवक्ता संघ और आदर्श शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने श्रमदान किया।
ये रहे मौजूद
श्रमदान में भोजराज सारस्वत, नृत्यगोपाल मित्तल, हरिराम धारणिया, सुभाष ललवाणी, विकास सोनी, कैलाश सारड़ा, चरण प्रकाश डागा, अशोक मूंदड़ा, बालकिशन भाटी, विक्रम जोशी, विमलेश समदड़ीया, रामेश्वर सारस्वत और शरद कुमार जोशी ने उपखंड अधिकारी एवम् आयुक्त नगर परिषद् नागौर गोविंद सिंह भींचर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छता कार्य में सहयोग किया। इस श्रमदान के कार्य के बाद सभी श्रमदानियों को भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा अल्पाहार करवाया गया।



